रायबरेली। सोमवार को करीब पांच बजे नगर पंचायत नसीराबाद की लापरवाही से वार्ड नंबर एक लाला बाजार में घर के बगल नहर में खोदे गए गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया।
मंगलवार को नगर पंचायत की जेसीबी ने गड्ढे को बंद करवा दिया है।अनीश ने बताया कि एक दस दिन पहले घर के जलनिकासी के लिए नगर पंचायत से जेसीबी मंगवाकर नहर में गड्ढा करवाया गया था।दो दिन बाद उसे गड्ढा बंद करवाने के लिए कहा गया।पर नगर से गड्ढा बंद नहीं कराया गया। सोमवार को शाम लगभग पांच बजे वार्ड नंबर एक मुहल्ला लाला बाजार निवासी अनीश के बेटे आदिल पांच वर्ष व रेहान तीन वर्ष घर के बाहर खेल रहे थे। सबसे पहले आदिल गड्ढे में गिरा लोगों ने देख लिया और आनन फानन में बाहर निकाल लिया। थोड़ी देर बाद रेहान खेलते खेलते उसी गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत से गड्ढा बंद करवा दिया गया होता तो यह घटना न होती। अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी