

– रामायणम् फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय शौर्यगाथा में वीरों को किया याद
रायबरेली। रामायणम् फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय शौर्यगाथा व्यापक जनभागीदारी के साथ होटल प्लीजेंट व्यू के सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता रामायणम् फाउंडेशन के संरक्षक प्रख्यात कथावाचक पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि भारत भूमि महापुरुषों की पुण्यस्थली एवं कर्मस्थली रही है। इस देश में शौर्य, मर्यादा और समरसता की त्रिवेणी रामराज्य के रूप में प्रभु राम ने स्थापित की जिसपर हजारों वर्षों से सनातनी चल रहे हैं। इसी भारतभूमि की सीमा और संस्कृति के लिए अकबर से अपराजेय संघर्ष महाराणा प्रताप ने किया लेकिन दुर्भाग्यवश देश के आधुनिक कम्युनिस्ट इतिहासकारों द्वारा इतिहास में उन्हें वह सम्मानित स्थान नहीं दिया गया।
उन्होंने भारत के महान सपूतों पन्ना धाय, रानी हाड़ा, वीर बंदा बैरागी, गुरु गोविंद सिंह के शहीद पुत्रों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि उन महापुरुषों के बलिदानों को याद रखना होगा अन्यथा हम पुनः गुलामी के दुष्चक्र में फंस सकते हैं। 1857 के गदर में रायबरेली के राणा बेनीमाधव बख्श सिंह के शौर्य और पराक्रम का स्मरण कराया तथा उनके सेनापति वीरा पासी के योगदान को संरक्षित करने की बात की। भरे सभागार में रामायणम् फाउंडेशन द्वारा जनपद रायबरेली के वीर शहीदों के परिवार को नरेन्द्र सिंह फौजी के संयोजन में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक रविप्रताप सिंह के शिष्याओं द्वारा शौर्य आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई, जिनको लखनऊ की वरं-वरेण्यं संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुभाष महर्षि ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गौरीगंज के विधायक राकेश सिंह,राणा बेनीमाधव बख्श स्मारक समिति के श्री इंद्रेश विक्रम सिंह, सीआईएसएफ ऊंचाहार के कमांडेंट प्रतीक रघुवंशी, भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को प्रतीक चिन्ह आचार्य शांतनु ने दिया। इस अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक राहुल, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, नागेश सिंह, विमलेश अवस्थी, महेंद्र अग्रवाल, शिवकुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अभय सिंह, अमित सिंह, शिवम सिंह, शिवेंद्र सिंह, दिलीप बघेल, देवर्षि तलरेजा, डॉ रविप्रताप सिंह, अभिलाष कौशल, सन्तोष सिंह, शिवांशु पटेल आदि मौजूद रहे।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी