रायबरेली। एक कहावत है कि जर, जोरू और जमीन के लिए कोई सगा नहीं है। कुछ ऐसा ही निबंधन कार्यालय में शनिवार को देखने को मिला। जमीन बैनामा कराने को लेकर मां-बेटी और बेटे में जमकर लात-घूसे चले। इस दौरान बीच-बचाव में बैनामा लेखक भी चपेट में आ गए। इससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव किया।
कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर निबंधन कार्यालय में शनिवार दोपहर में अचानक तेज-तेज आवाज के साथ मारपीट होने लगी। बताते है कि एक महिला अपनी बेटी के पक्ष में जमीन बैनाम कराने आई थी। इसकी भनक उसके बेटे को लग गई। वह भी मौके पर पहुंच गया। पहले तो दोनों पक्षों में बातचीत होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी