BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

अगरबत्ती और धूप की भीनी-भीनी खुशबू से सुगंधित दिगम्बर जैन मंदिर

दिगम्बर जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म पर हवन पूजन
रायबरेली : जैन श्रद्धालुओं ने रविवार को चौबीस तीर्थंकरों को धूप अर्पित करके धूप दशमी (सुगंध दशमी) श्रद्धापूर्वक मनायी। इस दौरान हवन में दी जाने वाली आहुति ने दिगंबर जैन मंदिरों के चारों ओर धूप की भीनी-भीनी खुशबू वातावरण को सुगंधित कर रही थी। छठे दिन उत्तम संयम धर्म के अवसर पर जैन श्रद्धालुओं ने धूपदशमी पर भगवान शीतलनाथ की पूजा की। सुबह छह बजे भगवान की शांतिधारा करने के बाद धूपदशमी की विधि विधान से पूजा की गयी। जैन भक्तों ने उपवास रख कर जैन मंदिर में श्रीजी भगवान को धूप खेई गई। जैन श्रद्धालुओं ने मंदिरों में धूप खेकर भगवान से स्वस्थ रहने और अपने अंदर व्याप्त बुराइयां समाप्त करने की प्रार्थना की। हवन में दी गयी आहुतियों से मंदिर परिसर के चारों ओर का वातावरण महक उठा। जैन मान्‍यताओं के अनुसार पर्युषण पर्व के अंतर्गत आने वाली धूप दशमी का काफी महत्‍व है।
अनिल जैन ने कहा कि संयम रूपी महाव्रत विद्यासागर जी महाराज के पास हैं। मुनि महाराजों के पास परिग्रह नहीं होता है। इसलिए वे सुखी रहते है, लेकिन आपके पास जितना है उसके बाद आप सोचते है थोड़ा और थोड़े और की इच्छा के चलते आपके भाव संयमी नहीं हो पाते है और आप इंद्रियों के गुलाम बन जाते है। जब मृत्यु के नजदीक पहुंचते है, तब भी आपका मन कहता है कि थोड़ा और जी लूं, लेकिन यमराज को आपकी आयु पता होती है। इसलिए आपको संसार से जाना पड़ता है। जीवन मिला है तो उसमें आत्मकल्याण कर लो, तभी इसका फायदा है। मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने विशिष्ट अतिथि का जैन समाज ने जोरदार स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैनियों का पर्युषण पर्व आया पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। जैन समाज अध्यक्ष सुनील जैन, आरके जैन, रमेश जैन, शैलेन्द्र जैन, अजय जैन, अनिल जैन, अशोक जैन, संजीव जैन, वैभव जैन, नितिन जैन, राकेश जैन, अरिहंत जैन, संदीप जैन, अनीता जैन, रंजना जैन, शारदा जैन, अंशिका जैन, मधु, पूजा, प्रियंका, अनुराधा, महक, रुचिका आदि मौजूद रहे।