
बारावफात जुलसू को लेकर बहुसंख्यक समाज के मकान पर झंडा लगाने का मामला
लखनऊ : खाकी की शिथिलता के चलते बारावफात जुलूस के दौरान उन्मादी लोगों ने एक घर में जबरन झंडा लगाने लगे। इसका जब हिंदू समाज के लोगों ने विरोध करना शुरू किया तो जुलूस में शामिल लोग मारपीट करने लगे। इसी दौरान जमकर पथराव भी हुआ। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचते उपद्रवी फरार हो गए। हालांकि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया। वहीं पुलिस के लचर रवैए से लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
मामला बहराइच जिले के गंगवल बाजार का है।मंगलवार रात को बारावफात पर्व को लेकर समुदाय विशेष के लोग धार्मिक स्थल के सामने और लोगों के मकान पर झंडा लगा रहे थे। जिसका बहुसंख्यक समाज के लोगों ने विरोध करने लगे। इसको लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ने लगा। इसी दौरान धीरे-धीरे एक विशेष समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और ईट पत्थर चलाने लगे। जिससे अनुराग जायसवाल को चोटें आई है। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर आधे घंटे से अधिक देरी पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला तथा उच्च अधिकारियों को सूचना मिलते ही बाहरी फोर्स भी मौके पर पहुंच गई, पूरी रात पुलिस गस्त करती रही, इस मामले में आधा दर्जन लोगों को पुलिस पड़कर थाने ले गई है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी