
– एक मामले में मां और दूसरे में बहन ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप
रायबरेली : जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। वहीं परिजनों ने ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाकर पुलिस के लिए नई चुनौती दे दी है। हालांकि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। अजूबा पुत्र स्वर्गीय रामदेव निवासी मुंशीगंज रामनगर थाना भदोखर ने अपने किसी रिश्तेदार को नेहरू नगर क्रॉसिंग के बगल में साईनाथ हॉस्पिटल में एडमिट कर रखा था। अजूबा का शव शुक्रवार की सुबह शहर के रेलवे क्रासिंग के पास क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला ।मृतक की बहन मिली ने बताया उसका भाई अजूबा ने साईनाथ हॉस्पिटल में रिश्तेदार एडमिट कराया था। परिवार में पारिवारिक जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद के चलते उसके भाई को मार कर शव क्रॉसिंग के बगल में डाल दिया। पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। वहीं मृतक की मां अनीता पत्नी रामदेव ने बताया कि उसकी बहन का लड़का त्रिभुवन साईं हास्पिटल में भर्ती है। वह भी हॉस्पिटल में काम करती है। बीती रात को त्रिभुवन के इलाज के लिए 20 हजार रुपये अजूबा से मंगाए गए थे। आरोप लगाया कि अजूबा की हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। मामले में अनीता ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे अजूबा को बरगद चौराहा से उठा लिया और फिर 20 हजार रुपये लूटकर उसकी हत्या कर दी। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज नितिन मलिक ने बताया तहरीर प्राप्त हो चुकी है।
इसी तरह भदोखर थाना क्षेत्र के भुएमऊ स्थित पनिहानाला के निकट एक युवक का शव सड़क पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिल्लीहार मजरे बंदरामऊ निवासी विनोद पाल पुत्र राम आसरे के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। क्षेत्रीय लोगों ने मृतक को शुक्रवार की सुबह पनिहानाला की ओर जाते हुए देखा था। तकरीबन दो घंटे बाद उसकी मौत की सूचना पुलिस द्बारा परिवार को मिली। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। मृतक की पत्नी प्रीती का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उपनिरीक्षक जिब्राइल ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर पता चलेगा।
इनसेट
इसे कहते है कि सिर मुढ़ाते ही ओले पड़ना
इसे सिर मुढ़ाते ही ओले पड़ना ही कहते हैं। सलोन में तैनात रहे सीओ अमित सिंह को सीओ सिटी बनाया गया है। उनके आने से पहले ही चुनौती मिल गई। शहर में एक दिन में दो शव मिलने से पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे क्रासिंग पर मिले शव के मामले में हत्या का आरोप लगाया गया है। बताते हैं कि युवक को बरगद चौराहा से उठाया गया था। जबकि इस चौराहा के आसपास पुलिस की चौकसी रहती है लेकिन युवक को उठा लिया गया। साफ है कि पुलिस की चौकसी सिविल लाइन में नहीं है। पुलिस टीम केवल भारी वाहनों को रोकने और चालान करने करने में ही लगी रहती है। इसी तरह भुएमऊ में शव मिलने से भी साफ है कि पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं हो रही है। वहीं एक माह बीतने को हैं और अभी तक डीह से लापता हुई लड़की की हत्या के मामले में पुलिस को सुराग नहीं लगा सकी है। लड़की का शव शारदा नहर के पास मिला था।
More Stories
जहर से अभिषेक की हुई थी मौत
रायबरेली में पकड़ा गया झारखंड टप्पेबाजों का गैंग
कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम से धक्का-मुक्की