
रायबरेली में मित्र पुलिस का नया चेहरा सामने आया है। दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों पर लॉकअप में बंदकर पिता-पुत्र को पीटने का आरोप लगाया गया है। वहीं युवक का चालान भी कर दिया गया है। मामले को लेकर एसपी समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया है। इस पर जिले के पुलिस अधिकारी क्या करेंगे। उस पर कुछ कहना मुश्किल है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदापुर निवासी अनिकेश पुत्र मंगल ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका बड़ा बेटा वीरेंद्र कुमार पत्नी बच्चों के साथ परिवार से अलग रहता है। आरोप है कि वीरेंद्र शराबी और बदमाश किस्म का है।आए दिन परिवार के लोगों के साथ युवक मारपीट करता रहता है। पीड़ित ने घटना के बारे में बताया कि 25 जून को उसके लड़के वीरेंद्र कुमार ने उसकी पत्नी को जमकर मारा-पीटा था।जिससे उसको गम्भीर चोट आई थी।मामले की शिकायत सलोन थाने पर की गई थी लेकिन विपक्षियों के साथ मिलकर थाने के एसआई समेत चार लोगों ने उसे और उसके बेटे गोविंद को बेरहमी से पीटा था और धारा 151 में चालान कर दिया था। आरोप है कि 31 अगस्त को एसआई नरेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस कर्मी सुधीर नारायण अनिकेश और गोविंद को बुलाकर थाने ले गए थे। इसके बाद थाने के अंदर बेल्ट और लात घूंसों से पीटा गया था जिससे गोविंद घायल हो गया था।आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दोनों पिता-पुत्र का 151 के तहत चालान कर दिया था। पीड़ित ने एसआई नरेंद्र सिंह और पुलिसकर्मी सुधीर नारायण से परिवार को खतरा बताया है। मामले को लेकर एसपी के साथ उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया है।
अधिकारियों का नहीं उठता फोन
मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी का निर्देश है कि पुलिस विभाग के अधिकारी न केवल ट्वीटर एक्स पर क्राइम से संबंधित ट्वीट पर नजर रखेंगे बल्कि सीयूजी नंबर भी उठाएंगे लेकिन रायबरेली में हाल यह है कि पुलिस के अधिकारी मोबाइल फोन नहीं उठाते हैं। मामले को लेकर एसपी और एएसपी को कई बार फोन मिलाया गया लेकिन मोबाइल नहीं उठा। ऐसे में साफ है कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर कोई भी योजना नहीं है। सारा सिस्टम केवल कागज पर मजबूत है।
पुलिस को चुनौती दे दबंगों ने घर पर चलाई जेसीबी
सलोन।अनुभवहीन चौकी इंचार्ज की निष्क्रियता के चलते सूची चौकी क्षेत्र में कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। पूरे महाबल मजरे सूची गांव में आरोपियों ने दिनदहाड़े दबंगई के बल पर एक मकान के ऊपर जेसीबी चला कर उसे तोड़ दिया। सूचना के कई घण्टो तक चौकी पुलिस नही पहुंची तो पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर दो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।पीड़ित युवक श्रीनाथ पुत्र रामदीन ने तहरीर देकर बताया कि दिनांक 3 अगस्त को वह अपनी बहन के घर गया था।इसी बीच मौका पाकर विपक्षी महेश,सुरेश पुत्रगण रामआसरे निवासी खौसनहा ने जेसीबी लगाकर उसका घर तोड़ दिया।वहीं घटना को अंजाम देकर अभियुक्त आराम से भाग निकले।चौकी प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रीनाथ के घर में रिपेयरिंग किया था। पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने खड़की,बाउंड्री जेसीबी से तोड़ी है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि तहरीर लेकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी