BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

Oplus_16908288

आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद

सीतापुर कारागार में निरुद्ध हैं वरिष्ठ सपा नेता आजम खां, आया रिहाई आदेश

दिलीप सिंह

लखनऊ। आखिरकार वह वक्त आ ही गया, जब सपा वरिष्ठ नेता आजम खां जेल की चहारदीवारी से बाहर निकलेंगे। सीतापुर कारागार में निरुद्ध वरिष्ठ सपा नेता आजम खां एक साल 11 महीने और चार दिन से बंद हैं। मंगलवार सुबह सीतापुर कारागार से रिहा किए जाएंगे। रिहाई का आदेश कारागार प्रशासन को देर शाम मिला। जिसकी पुष्टि कारागार अधीक्षक ने की है।

आंकड़ों पर नजर डालें, वर्ष 2022 तक आजम खां 87 मुकदमें दर्ज थे। जबकि इनके पुत्र अब्दुल्ला आजम 43 अभियोग पंजीकृत हुए। आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा पर 35 मामले दर्ज हुए। परिवार पर वर्ष 2022 तक 165 मामले दर्ज हुए।

सोमवार शाम साढ़े पांच बजे के बाद आया रिहाई आदेश

आजम खां 23 महीने से सीतापुर कारागार में निरुद्ध हैं। बताते हैं कि उनकी रिहाई का आदेश सोमवार शाम साढ़े पांच बजे के बाद आया, ऐसे में उन्हें मंगलवार सुबह छोड़ा जाएगा। कारागार अधीक्षक सुरेश सिंह के मुताबिक, रामपुर कोर्ट से आए रिहाई आदेश को क्रॉस चेक किया जाना विभागीय व्यवस्था का अंग है। बेल आर्डर का जेल रिकार्ड में मिलान भी कराया जा रहा है।

आजम खां के वकील इमरानुल्लाह का कहना है कि जिस मामले में जमानत हुई है। उस रिहाई का परवाना सीतापुर कारागार भेजा गया है। देर होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए रिहाई मंगलवार को होगी। कहा कि जो धाराएं बढ़ाई गई हैं, उनमें अब तक कस्टडी नहीं ली गई है।

 

2020 में रामपुर जेल गए थे आजम

आजम खां 1 साल 11 महीने और 4 दिन से सीतापुर कारागार में निरुद्ध हैं। सबसे पहले वे वर्ष 2020 में रामपुर जेल गए थे। वहां से इन्हें सीतापुर स्थानांतरित किया गया। वर्ष 2022 में जेल से जमानत पर बाहर आए लेकिन 2023 में अभियोग पंजीकृत होने पर आजम खां ने रामपुर कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद इन्हें पुन: सीतापुर कारागार में निरुद्ध किया गया।