सोमवार देर रात की घटना, दो नेपाली मजदूरों की हालत गंभीर
नई दिल्ली। नैनीताल के पास बेतालघाट क्षेत्र के मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे एक पिकअप के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में चालक की भी मौत हो गई है। वाहन में सवार दो नेपाली मजदूरों की हालात गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। अनीस अहमद ने बताया कि सोमवार देर रात पिकअप के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन में चालक राजेंद्र कुमार (42) पुत्र हरिराम निवासी ओडाबासकोट के अलावा नौ नैपाली मजदूर सवार थे।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी