
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली : नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचे सभासदों ने प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सफाई नायकों के स्थानांतरण को रद किए जाने की मांग की। कहा कि यदि उचित कदम नहीं उठाया गया तो सात नवंबर को आंदाेलन किया जाएगा।
सभासदों ने कहा कि पर्व से पहले सफाई नायकों को बदल दिया गया। नया क्षेत्र होने के कारण अभी उन्हें समझने में समय लगेगा। यह कतई उचित नहीं है। स्थानांतरण को निरस्त करते हुए जाे जहां पर है उसे वहीं पर रखा जाए। सभासदों ने आउटसोर्सिंग कर्मियों की भर्ती में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए कहा कि कई लोग गलत तरीके से भर्ती हैं। यहां तक कि कुछ तो आते ही नहीं है। सभी को परिचय पत्र मिलना चाहिए। सभासदों ने बोर्ड बैठक कार्रवाई को रजिस्टर में तोड़ मरोड़ कर लिखे जाने की बात कहते हुए नाराजगी जताई। कहा कि जनहित में प्रत्येक माह बोर्ड बैठक होनी चाहिए। साथ ही लेखा विभाग के सभी घोटालों की शासन से कमेटी बनाकर जांच कराने की जरूरत है। इतना ही नहीं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन निष्क्रिय, जनसंख्या के अनुसार वार्डों में सफाई कर्मचारी नियुक्त करने और प्रथम बोर्ड बैठक में टीटीएसपी स्थापना, मार्ग प्रकाश के लिए नई लाईटे, पुरानी लाईटों के मरम्मत आदि कराने की भी मांग की। इस मौके पर सभासद परमजीत गांधी, शैलेंद्र यादव, ब्रजेश कुमार पांडेय, शबिस्ता बृजेश’ सुनीता, जय प्रकाश वर्मा, मो. हुसैन, तनवीर अख्तर, रूबी बानो, नूरजहां, सुफियान, गुड़िया, पुष्पा यादव, पंकज, सरिता, रीता देवी आदि मौजूद रहे।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद