BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

अग्रोहा धाम, हरियाणा से रायबरेली पहुंची अखंड ज्योति

– शहर में जन आशीर्वाद रथ यात्रा के स्वागत में उमड़े लोग, प्रसाद वितरण

रायबरेली : अग्रवाल सुहृद समाज द्वारा अग्रोहा धाम, हरियाणा से अखंड ज्योति लेकर कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी की “जन आशीर्वाद रथ यात्रा” का जिले में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बेलीगंज में समारोह में मुख्य अतिथि पूर्वी उत्तर प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल के साथ अध्यक्ष गौरव जैन, सचिव राघव मुरारका, कोषाध्यक्ष अनुराग मुरारका, महिला अध्यक्ष अर्चना सिकरिया, सचिव कल्पना अग्रवाल आदि ने माता महालक्ष्मी की आरती किया।
समारोह का संचालन करते हुए संदीप जैन ने बताया कि अग्रोहा में माता महालक्ष्मी जी का भव्य व दिव्य मंदिर बन रहा है, जिसके जन जागरण के लिए यह रथ यात्रा निकली जा रही है। मुख्य अतिथि ने बताया कि पूरे देश का भ्रमण करते हुए यह यात्रा रायबरेली आई है, जिसका उद्देश्य अग्रवाल परिवारों को अग्रोहा से जोड़ना है। रथ यात्रा बेलीगंज से आरंभ होकर घंटाघर, रामकृपाल तिराहा, सुपर मार्केट, रिफॉर्म क्लब, अस्पताल चौराहा होते हुए महाराजा अग्रसेन पार्क पर पहुंची, जहां महाराजा जी एवं माता महालक्ष्मी जी की दिव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
रथ यात्रा का प्रमुख आकर्षण रंग-बिरंगे परिधान धारण किए महिलाएं रही। रथ यात्रा का सारे रास्ते विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया । सभी को समाज की ओर से सम्मानित किया गया। रथ यात्रा संयोजक महेंद्र अग्रवाल एवं संदीप जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। रथ यात्रा में संरक्षक धनीराम अग्रवाल, गोपाल नारायण, महेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष महेश नारायण, अनूप अग्रवाल, शील निधि, ऋषि अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, पंकज मुरारका, नवीन अग्रवाल, रतनलाल, हरीश मुरारका, सुशीला अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, दीपाली जैन, स्वाति अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, शिखा मुरारका, प्रियंका अग्रवाल, रक्षा बिंदल, सपना अग्रवाल आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।