
– सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बने
लखनऊ। सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिकन ओपन का पुरुष खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। न्यूयार्क के ऑर्थर ऐश स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने रूस के डेनिल मेडवेडेव को 6-3, 7-6, 6-3 से हराया। जोकोविच का यह 24वां ग्रैंड स्लैम टाइटल था। इस तरह वह सबसे अधिक एकल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। जोकोविच और मेडवेडेन के बीच फाइनल मुकाबला तीन घंटे 17 मिनट चला। 1 घंटे 44 मिनट तक चले दूसरा सेट बहुत जोरदार रहा। एक समय जोकोविच के पैर उखड़ते दिखे लेकिन बाद में उन्होंने फालोथ्रू किया।
सबसे अधिक खिताब जीतने वाले खिलाड़ी
1- नोवाक जोकोविच (सर्बिया )- 24 (ऑस्ट्रेलियन-10, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-4).
2. राफेल नडाल (स्पेन)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4)
3- रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)
4. पीट सैम्प्रास (अमेरिका)-14 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-0, विम्बलडन-7, यूएस
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश