BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

आकांक्षा को बेस्ट कैडेट, ड्रिल फर्स्ट और गार्ड आफ पायलट का अवार्ड

रायबरेली : सेना से सेवानिवृत्त पिता नरेंद्र सिंह फौजी के सपनों को बेटी आकांक्षा साकार करने में लगी हुई है। हाल ही में 66 यूपी बटालियन एनसीसी के द्वारा बैसवारा डिग्री कालेज लालगंज में 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक आयोजित कंबाइल एनुअल ट्रेनिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन किया। आकांक्षा को बेस्ट कैडेट, ड्रिल फर्स्ट और गार्ड आफ पायरल सम्मान से सम्मानित किया गया। 66 यूपी एनसीसी रायबरेली के कमांडिंग आफिसर कर्नल विक्रमादित्य सिंह ने अंडर आफिसर आकांक्षा सिंह को सम्मानित किया है। इस कैंप में जिले के विभिन्न एनसीसी मान्यता प्राप्त कालेजों से 545 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। बेटी की सफलता से पूरा परिवार में खुशी का माहौल है। पिता नरेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि बेटी सपने को साकार कर रही है। वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।