BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रामपथ के भवनों पर शंख, चक्र, गदा, तीर-धुनष व स्वास्तिक के चिह्न

रामपथ पर आते ही धार्मिकता का दिखाई देगा भाव, रामायण कालीन नजारे का करा रहे अहसास

अयोध्या : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को राममय बनाया जा रहा है। नयाघाट से सहादतगंज तक सड़कों का सौंदर्यीकरण धार्मिकता को ध्यान रखते हुए किया जा रहा है। रामपथ से सटे भवन या दुकानों पर मंदिर के रूप में फसाड मॉडल पर तैयार किया जा रहा है। साथ ही भवनों की दीवार और दुकानों के दरवाजों पर रामायण कालीन चित्र अंकित किया जा रहा है। जिसमें शंख, चक्र, गदा, त्रिशूल, स्वास्तिक, सूर्य, पुष्प, तीर धनुष व अन्य चिह्न बनाए जा रहे हैं। जिससे रामपथ पर आते ही धार्मिकता का भाव दिखाई दे। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा यह कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामपथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ है। सड़क का निर्माण को लेकर दोनों तरफ जो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। उनका सौंदर्यीकरण कर उस पर हेरिटेज के रूप में फसाड डेवलप किया जा रहा है। इसी के तहत जो भवन है या दुकानें हैं, उन पर तरह-तरह के चिह्न अंकित किए जा रहे हैं। वहीं जन्मभूमि पथ और भक्ति पथ पर श्रीराम के जीवन से जुड़े वॉल पेंटिंग का भी कार्य किया जाएगा।

राम मंदिर में अतिबृद्ध और दिव्यांगों के लिए होगा अलग मार्ग
मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन-पूजन के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या पहुंचेंगे। दर्शन को आने वाले अति वृद्धजनोंदिव्यांगों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट खास तरह की तैयारी कर रहा है। इन श्रद्धालुओं के लिए सीढ़ी पर चढ़ना मुश्किल होगा, इसके लिए राम मंदिर में स्लैप मार्ग का भी निर्माण किया जा रहा है। जिससे राम मंदिर आने वाले हर एक व्यक्ति को रामलाल का दर्शन आसानी से मिल सके। वहीं अन्य श्रद्धालु 32 सीढ़ियां चढ़ भूतल पर पहुंचेंगे।
वृद्धजनों और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, लगाए जा रहे लिफ्ट
  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन कराए जाने के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं, जिसमें चार लिफ्ट भी लगाए जा रहे हैं। ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के मुताबिक राम मंदिर में प्रथम और द्वितीय तल पर जाने के लिए चार लिफ्ट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ अति बृद्ध, जनों और दिव्यांगों के दर्शन के लिए व्हीलचेयर के माध्यम से आसानी से राम मंदिर पर पहुंच सके। इसके लिए नया मार्ग तैयार किया जा रहा है। वहीं कहा कि जनवरी में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद या सभी दर्शन मार्गों को खोल दिया जाएगा।
नीतीश कुमार, जिलाधिकारी अयोध्या
अयोध्या की आधारभूत संरचना मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। रामपथ, जन्मभूमि पथ व भक्ति पथ पर फसाड लाइट से लगाई जा रही है। यही नहीं रामपथ के किनारे बनने वाले भवनों के लिए डिजाइन कोड निर्धारित किए गए हैं।