
– भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर ने रखी बात
लखनऊ: विश्व कप क्रिकेट की उल्टी गिनटी शुरू हो गई और इस बार पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर सबकी निगाह हैं। बाबर जिस तरह से खेल रहे हैं वह किसी भी टीम के लिए चुनौती है। बाबर के प्रदर्शन पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि पांच अक्टूबर से भारत में शुरू होने वाले एक दिवसीय विश्व कप में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित होंगे। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने गंभीर ने स्टार स्पोर्टस पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा, कोई शक नहीं कि विराट कोहली, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ,जो रूट,रोहित शर्मा और डेविड वार्नर दुनिया के धाकड़ बल्लेबाज हैं।मगर बाबर आजम के पास वह क्वालिटी है कि वह किसी भी गेंदबाज को छकाने का माद्दा रखते हैं। मैंने बहुत कम ऐसे खिलाड़ी देखे है जिनके पास इतना वक्त है बल्लेबाजी करने के लिए। बाबर आजम के पास अलग लेवल की क्वालिटी है जो उन्हे मौजूदा बल्लेबाजों से अलग बनाती है।
More Stories
मुश्किल हालात में फिर दीवार बन टीम के खड़े हुए द्रविड
श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज टाइम आउट होने वाले पहले क्रिकेटर
विश्व कप में पाकिस्तान ने क्षमता के अनुरूप नहीं खेला