जिला अस्पताल में भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में मरीजों में फल वितरित

शशांक सिंह राठौर
रायबरेली : भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन त्रिपुला में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी में सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन को प्रेरक बताया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने कहा कि अटल जी राष्ट्रवादी सोच के साथ एक कुशल वक्ता भी थे। परमाणु परीक्षण कर विश्व में देश का लोहा मनवाया। इस स दौरान कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने कविता के माध्यम से अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला।

इससे पहले मुख्य अतिथि के साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, पूर्व मंत्री गिरीश नरायण पाण्डेय, कार्यक्रम के जिला संयोजक पुष्पेन्द्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, आरबी सिंह, अजय त्रिपाठी, पशुपति शंकर बाजपेई, शिवेन्द्र सिंह, विवेक शुक्ला, वीरेन्द्र गौतम, विश्व प्रकाश पाठक आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह के साथ जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद