BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रायबरेली में कमल खिलाने को संगठन ने कस ली कमर- धर्मपाल सिंह

शशांक सिंह राठौर

रायबरेली : आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन ने रायबरेली में कमल खिलाने के लिए कमर कस ली है। अमेठी के बाद यहां की बारी है। इस बार कमल का खिलना तय है। इसे कोई अब रोक नहीं सकता है। केंद्र में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। उक्त बातें शनिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रवास कार्यक्रम के दौरान कही।

इससे पहले प्रदेश महामंत्री ने बछरावां में बूथ नंबर 41 में वोटर चेतना महाअभियान के तहत मंडल बछरावां में शामिल हुए। उन्होंने बूथ पर नए वोटर के लिए फॉर्म 6 भराया और बूथ पर संपर्क कर युवा वोटरों को मतदाता बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मतदान से कोई भी वंचित ना हो सके, इसके लिए सभी लोग सक्रिय भूमिका निभाए। इसके उपरांत सगठन महामंत्री ने विशाल पांडेय, विक्रांत अकेला, मुकेश श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह सहित चुरूआ बार्डर हनुमान जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद महामंत्री संगठन ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में आकर लोकसभा प्रवास योजना की बैठक की। इसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, लोक संचालन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने करते हुए चल रहे अभियानों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। बताया कि जिले में लगातार मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जा रहा है। इस पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सबकी जिम्मेदारी है। पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। राष्ट्र को सशक्त बनाने मे सबकी सहभागिता का होना बहुत जरूरी है। लोकसभा प्रवास योजना बैठक में प्रत्येक बूथ  में मतदाता बढ़ाने व बूथ सशक्तिकरण हेतु योजना रचना बनाई गई। बैठक में प्रदेश से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, जिला प्रवासी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, पुष्पेंद्र सिंह, किरन सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह, दलबहादुर सिंह, आरबी सिंह, अजय त्रिपाठी, सुशील शर्मा, पशुपतिशंकर बाजपेई, रामदेव पाल आदि मौजूद रहे।