– तहसीलदार ने मौके पर पहुंच परिवार के अहेतुक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन
रायबरेली : लालगंज में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार सराफा व्यवसायी को कुचल डाला। हादसे में सराफा व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने गांधी चौराहा पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने इस पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
शुक्रवार सुबह सराफा व्यवसायी और पौशाला मजरे कोरिहरा निवासी हरिप्रकाश सोनी पुत्र रामनारायण अपने बच्चों को छोड़ने ब्राइटलैंड स्कूल जा रहे थे तभी डंपर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हालांकि बाइक पर बैठे दोनों बच्चे बच गए। भीड़ भरे चौराहे पर सराफा व्यवसायी की मौत से लोगों में आक्रोश फैल गया। मृतक का घर पास में ही होने से हादसे की सूचना उसके घर पहुंच गई और मोहल्ले के लोग अटल चौक गांधी चौराहे पर भारी संख्या में पहुंच गए। वहीं लालगंज पुलिस भी आनन फानन मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को उठाना चाहा तो परिजनों और भीड़ ने एतराज जताया और कहा कि मौके पर जिम्मेदार अधिकारी को बुलाओ ।कोतवाल की सूचना पर तहसीलदार मंजुला मिश्रा मौके पर पहुंची और परिजनों को अहेतुक सहायता के लिए आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। भीड़ को समझाने बुझाने में व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित सोनी,शिवम गुप्ता, मृत्युंजय बाजपेई ,अप्पू शर्मा, शीलू त्रिवेदी का भी योगदान रहा। मृतक की पत्नी दीपिका सोनी की तहरीर पर ट्रक और उसके चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है ।पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है ।वही जवान युवक की मौत से पत्नी दीपिका, पिता रामनारायण, माता गोमती सहित पूरे परिवार में मातम छा गया है।

More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी