
बालिकाओं के सशक्तिकरण उनकी अभिव्यक्ति एवं जीवन कौशल विकास का सशक्त माध्यम है मीना मंच
रायबरेली : परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में शनिवार को मीना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इसके बाद बालिकाओं के सशक्तिकरण उनकी अभिव्यक्ति क्षमता, जीवन कौशल विकास के बारे में बताया गया। ऊंचाहार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनापुर में मीना जन्मदिवस पर प्रभारी रिसोर्स पर्सन बालिका शिक्षा एसएस पांडेय ने कहा कि यूनिसेफ एवं बेसिक शिक्षा समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त प्रयास से विद्यालयों में बच्चों को आगे बढ़ाने उन्हें अपनी बात खुलकर कहने उनमें आत्मविश्वास पैदा करने आत्मनिर्भर बनाने के लिए मीना मंच कार्यक्रम काफी प्रभावशाली साबित हो रहा है। आज विद्यालयों में बालिकाओं का नामांकन एवं उपस्थित बढ़ी है। बालिकाएं शिक्षा की बदौलत खेल पुलिस पायलट आर्मी राजनीति सरकारी नौकरी के साथ-साथ अपने खुद के लिए आर्थिक व्यवस्था हेतु पार्लर सिलाई सेंटर एवं कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का संचालन कर खुद को सशक्त एवं सफल साबित कर रही है। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार, मीना मंच सुगमकर्ता राजश्री यादव, पुष्प लता पांडे, ब्लॉक नोडल आशा मौर्य आदि मौजूद रहे।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी