BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

सुदौली और गोकुलपुर में केक काटकर मनाया मीना का जन्मदिन

रायबरेली : अमावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर में सुगमकर्ता खैरूननिसा नक़वी द्वारा मीना का जन्म दिवस मनाया गया। इसमें सबसे पहले कक्षा पांच के बच्चों द्वारा बर्थडे सांग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मीना मंच के पदाधिकारियों ने मीना की इच्छाओं के संबंध में बताया। प्रधानाध्यापक शशि देवी ने कार्यक्रम सराहना करते हुए बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की। खैरूननिसा ने कहा की यूनिसेफ और् बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान् के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम से छात्राओं मे कुशलता और आत्मविश्वास का स्तर गतिशील है। इसके बाद प्रधानाध्यापक और सुगमकर्ता ने शक्ति परी मीना के साथ केक काटा। पूनम देवी, सिम्मी शुक्ला, सुभद्रा विश्वकर्मा, प्रदीप मौर्या, कामिनी आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय सुदौली में मनाया गया मीना का जन्मोत्सव

बछरावां ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय सुदौली में मीना का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक दिलीप यादव ने मीना बनी बेटी के साथ में केक काटा। इसके साथ ही बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मीना मंचों का गठन भी किया गया। श्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने मीना मंच की छात्राओं को मीना के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा साथ ही बालिकाओं को उनके अधिकारों से भी परिचित कराया। विद्यालय की छात्राओं ने मीना के जन्मदिन पर विद्यालय को गुब्बारो झालरों से सजाया था।
विद्यालय की मीना मंच प्रभारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व ग्राम वासियों को मीना मंच के गठन व कार्य प्रणाली से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि मीना मंच की बालिकाएं विद्यालय की उपस्थिति बढ़ाने छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराने व अन्य अवसरों पर सराहनीय कार्य करती हैं। कार्यक्रम में लोगों को लिंग भेद, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज, स्वास्थ्य एवं सफाई, बालश्रम, सामाजिक बुराइयों के प्रति विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। मीना के जन्मोत्सव को मनाने में शिक्षिका ज्योति माली, संतोषी देवी, छाया यादव, पूनम व अर्चना श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।