

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन पर जिले भर में आयोजन, भाजपा कार्यालय में 73 किलोग्राम का लड्डू वितरित
रायबरेली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के 73वें जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा पदाधिकारियों ने हवन पूजन करके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं जिला कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर 73 किग्रा का लड्डू वितरित किया गया। इस दौरान केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया।
सुबह भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी के नव आगमन पर मंत्रोचारण के पश्चात 73 किलो का लड्डू वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं निवर्तमान अध्यक्ष, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सहयोग और आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता 2024 में कमल खिलाने के लिए कमर कस लें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बननी तय है। इस बार भी हम पूर्ण बहुमत से आएंगे। देश की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। व्यापार, रक्षा, चिकित्सा हर क्षेत्र में हम मजबूती के साथ खड़े हैं। बिना भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इससे पहले लोकसभा संयोजक आरबी सिंह, प्रभारी वीरेंद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, दिलीप यादव, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, विशाल पाण्डेय, कौशलेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर राम सजीवन पासी, सरोज गौतम, विजय सोनकर, राजीव अग्रवाल, शरद सिंह, विनोद वाजपेई, अजय गुप्ता, शीला सिंह, शिवेन्द्र सिंह, भगवत सिंह, राजेंद्र चतुर्वेदी, अली हैदर, विवेक शुक्ला, अखिलेश तिवारी, अभिषेक वर्मा, परमजीत गांधी, नवजीत, राजकुमार गुप्ता, रामबरन पासी, सोनू रावत, सियाराम पासी आदि मौजूद रहे।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद