
रायबरेली : अमावां ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय उफरामऊ और सतांव ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरगंज में बाल संसद का चुनाव कराया गया। मीना-राजू मंच कार्यक्रम के तहत विद्यालय में कराए गए चुनाव में प्रधानमंत्री पद पर रोली यादव विजयी रही। इसके अलावा उप प्रधानमंत्री अल्फिना बानो और शिक्षा मंत्री मुबारक अली चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक प्रधानाध्यापक एकता श्रीवास्तव रही। उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर को बाल संसद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। 21 सितम्बर को बच्चों का नामांकन, 22 को चुनाव का प्रचार और शनिवार को चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। चुनाव में स्वच्छता मंत्री निशा, कृषि मंत्री करन, उपलेख मंत्री रूचि, सांस्कृतिक मंत्री राजनंदनी, खेलमंत्री निधि, सह मीना मंत्री जान्हवी और विज्ञान मंत्री प्रिन्स को चुना गया। शिक्षिका रीता सोनकर, कल्पना गुप्ता, ममता, मंजू सिंह, शालिनी, रीता, जैनेन्द्र, कल्पना पाल, शिखा, मीनाक्षी, वीना वर्मा, बीना, अन्दलीव, प्रतिमा आदि मौजूद रहे।

नवीन बाल संसद का गठन पर बच्चों में उत्साह

रायबरेली : पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरगंज सतांव में शनिवार को तमाम गतिविधियों भर रहा। विद्यालय में नवीन बाल संसद के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई, जिसके तहत छात्र विद्यालय प्रबंधन समिति के विभिन्न अंगों जैसे खाद्य समिति, अनुशासन समिति, स्वास्थ्य समिति, खेलकूद समिति, प्रार्थना समिति और पुस्तकालय समिति के पदाधिकारी चुने गए। साथ ही साथ हेड ब्वाय और हेड गर्ल का चुनाव हुआ। इस दौरान संपूर्ण मतदान प्रक्रिया बहुत ही सुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न की गई
नवीन बाल संसद में चुने गए सभी पदाधिकारियों को ब्लॉक सतांव के एआरपी दिलीप कुमार, ब्लॉक सरेनी के एआरपी यज्ञ दत्त शर्मा द्वारा बैज अलंकरण कर बच्चों को उनके उत्तरदायित्व प्रदान किया।हेड बॉय के रूप में आनंद और हेड गर्ल आयुषी चुनी गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों को भली भांति निर्वहन करने के लिए बधाई दी।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी