
लखनऊ। उरई में एक ऐसी घटना हो गई, जिसे सुनकर लोगों का दिल दहल गया। महज सब्जी बनाने को लेकर मां और बेटे में कहासुनी हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि मां ने नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। मां की हालत बिगड़ता देख घबड़ाए बेटे ने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई।
उरई कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला सुशील नगर निवासी बेबी चौहान 55वर्ष पत्नी स्वर्गीय जय सिंह चौहान नहर विभाग में थी। शनिवार की शाम को जब वह घर पर थी, तभी उसका 28 वर्षीय बेटा दिग्विजय सिंह परीक्षा देने के बाद घर लौटा था। जब वह घर पर आया तो उसने अपनी मां से अपनी मनपसंद सब्जी बनाने की बात कही। चूंकि खाना बन चुका था, तो मां ने सुबह बनाने की बात कही। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर मां और बेटे में विवाद हो गया। बात इतनी बड़ी कि मां बेबी चौहान ने घर में ही रखे विषाक्त का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह नजारा देख उसका बेटा दिग्विजय सिंह घबरा गया और उसने बिना कुछ सोचे समझे घर में बने बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। दोनों को पड़ोसी व परिजन राजकीय मेडिकल कालेज ले गए, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने बेबी चौहान और उसके बेटे दिग्विजय को मृत घोषित कर दिया। एक साथ मां व बेटे की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पटेल का कहना है कि मौत का कारण दोनों के बीच का विवाद है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद