
– सुल्तानपुर पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपित हिस्ट्रीशीटर सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
लखनऊ: प्रेमिका की शादी किसी दूसरे से तय होने पर नाराज प्रेमी ने पहले बहाना बनाकर दिल्ली से बुला लिया। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाई के साथ मिलकर गला रेत दिया। इतना ही नहीं उसे मरा समझकर नहर में फेंक दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। रात में ही आरोपित हिस्ट्रीशीटर प्रेमी और उसके भाई को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों के पैर में गोली लग गई।उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, प्रेमिका को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज सुलतानपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों भाईयों पर सुलतानपुर व अयोध्या जिले में कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
मामला सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि वह बल्दीराय थानाक्षेत्र के कनेहटी निवासी गैसजमा खां के कहने पर दिल्ली से सुलतानपुर पहुंची। पुराना परिचय होने के चलते आरोपी पीड़िता को साथ लेकर अलग-अलग स्थानों पर दिनभर घूमता रहा। पीड़िता ने जब उसे बताया कि उसकी शादी किसी और व्यक्ति के साथ तय हो रही है तो आरोपी पीड़िता को धनपतगंज में हरौरा नहर के आगे पुल के पास ले आया। उसके बाद चाकू से उसके गले पर प्रहार किया व नहर में धक्का देकर फेंक दिया। जानकारी होने पर पीड़िता को नहर से बाहर निकलवा कर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धनपतगंज पहुंचाया गया। जहां से उसे डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर थाना धनपतंगज में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि इस दुस्साहसिक घटना की जानकारी होने के बाद थाना धनपतगंज, बल्दीराय व क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम से खुद को घिरा देखकर आरोपी व उसके साथी ने बचने के लिए फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में गौसजमां खां तथा उसका बड़ा भाई अफरोज खां को गोली लग गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया है। एसपी ने बताया कि गौसजमां खां बल्दीराय थाने का हिस्ट्रीशीटर है। विगत कई महीनों से मुंबई में रहता था। वर्तमान में एक हत्या की घटना के ट्रायल में सुलतानपुर आया हुआ था। अफरोज भी हत्या का अभियुक्त है।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद