
– विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित
रायबरेली : उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा वाराणसी में 16 से 18 नवम्बर तक आयोजित होने वाले यूपी यूथ गर्ल्स मिनी ओलम्पिक खेल के ताइक्वांडो खेल के लिए लखनऊ मण्डल की टीम का चयन मंगलवार को सेठ आनन्द राम जयपुरिया स्कूल लखनऊ में किया गया। इसमें जिले की तीन खिलाड़ी दिव्या कुमारी,आदिति ज्योति, दीक्षा जितेंद्र जादव ने कोच डिम्पी तिवारी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए लालगंज की दीक्षा ने स्वर्ण, जबकि मॉडर्न कोच फैक्ट्री की आदिति ज्योति ने कांस्य पदक जीता।

विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष सैय्यद रफत ज़ुबैर रिज़वी और पूर्व ताइक्वांडो खिलाड़ी मोहम्मद नदीम ने मेडल पहना कर सम्मानित किया। वही दीक्षा ने राज्य स्तरीय मिनी ओलम्पिक खेल के लिए लखनऊ मण्डल की टीम में अपना स्थान पक्का किया। दीक्षा 16 नवम्बर से आयोजित होने वाले यूपी यूथ गर्ल्स मिनी ओलम्पिक खेल के लिए लखनऊ मण्डल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस सफलता पर रायबरेली ओलम्पिक संघ सचिव लक्ष्मी कांत शुक्ला, माध्यमिक विद्यालय खेल सचिव अजय सिंह चंदेल, ताइक्वांडो जिला सचिव डा. अताउर रहमान, मुजफ्फर आलम, संतलाल,प्रशांत शुक्ला, महताब आलम, पूनम यादव, अखण्ड दीप सोनकर, सलमान खान, सुनील, मुकेश, जितेंद्र प्रजापति, अनुराग यादव, अभिषेक सोनकर आदि ने खुशी जताई है।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद