
रायबरेली : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक शाखा की बैठक संघ भवन , गोरा बाजार में हुई। इसमें प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से पंकज द्विवेदी और जिला महामंत्री सुधीर सिंह को मनोनीत किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि इस समय संगठन शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत है। शिक्षक हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महामंत्री मुकेश द्विवेदी ने कहा कि निश्चित रूप से पंकज द्विवेदी और सुधीर सिंह संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक सेवा ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर सतांव अध्यक्ष डॉ चंद्रमणि बाजपेई, अरविंद द्विवेदी, शैलेश पांडेय, यादवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज हंस, शशि प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश प्रताप सिंह, डा. संजय सिंह, आदित्य पांडेय, अनुराग द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी