BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

अतिक्रमण पर डीएम सख्त, लेखपालों को कार्रवाई के दिए निर्देश

 

 

 

डीएम-एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी फरियाद

 

 

शशांक सिंह राठौर

रायबरेली । जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में लालगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है। जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।

डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायतकर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा की सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के पश्चात सभी लेखपालों के कार्य की समीक्षा की जाए और उनके क्षेत्र में कितने अवैध अतिक्रमण है इसकी जानकारी ली जायें। एक सप्ताह में लेखपालों ने अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में क्या कार्यवाही की है इसकी प्रभावी समीक्षा कर अवगत कराया जायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 330 शिकायतों में से 18 का त्वरित निस्तारण किया बाकी। बची हुई शिकायतों का अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, उपजिलाधिकारी लालगंज मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।