
ऊंचाहार तहसील में समाधान दिवस का आयोजन, 86 मामले में से छह का मौके पर निस्तारण
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने समाधान दिवस के अवसर पर तहसील ऊंचाहार में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 86 मामलों में से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बिजली,पानी, सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और जमीनी विवाद से संबंधित मामले आए। उन्होंने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाए और उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद जैसे मामले में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौका मुआयना करने के उपरांत समस्या को निस्तारित करे। इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि विवादों का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बात अवश्य सुनी जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह एसडीम ऊंचाहार के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने धान फसल की उपज का लिया जायजा
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की उपस्थिति में तहसील सदर के वि0खं0 राही के ग्राम प्रेमराजपुर के कृषि क्षेत्र में धान की उपज का जायजा लेने के लिए खेतों में क्राप कटिंग करवाकर व धान को तौलकर संभावित उत्पादन का आकलन किया गया ताकि औसत निकाला जा सके।

जिलाधिकारी ने किसानों से कृषि उत्पादन से सम्बन्धित कार्यो की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने धान की विभिन्न प्रजातियों के बारे में भी किसानों से वार्ता की। उन्होंने फसल बीमा योजना आदि अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी पूछा। उन्होंने तहसीलदार सदर से कहा कि चौपाल लगाकर किसानों से संवाद स्थापित कर किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाए।

गोकना घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर मूर्ति विसर्जन स्थल गोकना घाट का निरीक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान वहां पर उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था देखी।

साथ ही एसडीम ऊंचाहार को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन के दिन घाट पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। घाट पर बैरिकेडिंग करके लोगों को गहरे पानी में जाने से रोका जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दिन इस बात का ध्यान रखा जाए कि लोग नदी में प्लास्टिक, थर्माकोल, प्लास्टर ऑफ पैरिस जैसे हानिकारक प्रदूषण फैलाने वाले पदार्थो को नदी में प्रवाहित न करें।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद