रायबरेली- अज्ञात चोरों ने महराजगंज कस्बे से सटे पूरे रानी मजरे अतरेहटा में दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
गुरुवार की रात पूरे रानी स्थित पंकज साहू की दुकान के पीछे लगे दरवाजे को तोड़ कर चोरों ने दुकान में लगी एसी, इन्वर्टर, पंखा, बैटरी व काउंटर में रखे 45 सौ रुपए नकद
उठा ले गए। वही सड़क के दूसरे किनारे पंकज साहू की दूकान के ठीक सामने समरबहादुर मौर्य की दुकान का भी ताला तोड़कर चोरों ने ट्रैक्टर की बैट्री व विटारा कार की टंकी का ढक्कन तोड़कर पेट्रोल निकाल ले गए। दोनों घटनाओं में अज्ञात चोरों द्वारा लाखो रुपए का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह दोनो दुकानदारों को दुकान पहुंचने पर घटना को जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। दुकान के पीछे लगे दरवाजे को तोड़ कर उठा ले गए। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है।जांच की जा रही है।जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी