
– सपा कार्यालय पर पुण्यतिथि आयोजित हुआ कार्यक्रम
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली। समाजवादी चिन्तक व विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में मनायी गयी। इस दौरान डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि वह स्वतन्त्रता आन्दोलन के नायक के रूप में देश की आजादी की लड़ाई में भारत छोड़ों आन्दोलन को पूरे देष में फैलाया। कई बार उन्हें जेल भी जाना पड़ा। देष की आजादी के बाद डॉ. लोहिया ने अंग्रेजी भाषा का विरोध किया। वह चाहते थे कि अंग्रेजी भाषा का प्रयोग बन्द हो हिन्दी सहित देष की क्षेत्रीय भाषाओं का चलन सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों में लागू हो। डॉ. लोहिया के विचार, सिद्धान्त, नीतियां ही वर्तमान समस्याओं एवं कुरीतियों का समाधान है। उन्होंने कहा था कि देष में दवा, पढ़ाई मुफ्त होना चाहिये, गैर बराबरी समाप्त होनी चाहिये परन्तु वर्तमान भाजपा राज में लोगों का इलाज मंहगा, शिक्षा मंहगी एवं सामाजिक असमानता व भ्रष्टाचार चरम पर है। शोषितों, वंचितों को न्याय एवं समानता का अधिकार सिर्फ डॉ. लोहिया की विचारधारा में सम्भव है।

वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता ओपी यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया का कथन जिन्दा कौमे समय का इन्तजार नहीं करती, रोजी रोटी दे न सके वह सरकार बदलनी है। वर्तमान में चरितार्थ है। भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, अन्याय का बोलबाला है। देष में परिवर्तन सिर्फ लोहिया के विचार ही ला सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मो. अरशद खान ने किया।डॉ. लोहिया के जीवन दर्षन पर जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल चौधरी, धनीराम मौर्या, शिव नारायन सिंह, हसीन अहमद, जिला सचिव अरुण प्रताप यादव, मुषीर अहमद, विनोद यादव, कृपाशंकर यादव, समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष षिवदुलारी, समाजवादी अधिवक्ता सभा अध्यक्ष सौरभ सिंह, संदीप शुक्ला, विनायक सोनकर, मो. फहीम, विधान सभा अध्यक्ष जगदेव यादव, बृजेन्द्र चौधरी, राकेश यादव, पुत्तन सिंह यादव आदि मौजूद रहे
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद