BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

मन्दिर पर इलेक्ट्रिक उपकरणों से झांकी सजा रहे बुजुर्ग की करंट से मौत

रायबरेली : जन्माष्टमी पर घर के बाहर बने शिव मंदिर को बिजली झालर से सजा रहे बुजुर्ग की करंट से मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
महराजगंज कस्बे के आनंद नगर निवासी 60 वर्षीय महादेव गुप्ता के पास पुराना शिव मंदिर है। जिसमे महादेव नियमित पूजा पाठ के अलावा हर वर्ष जन्माष्टमी पर कृष्ण की झांकी सजाते है । गुरुवार शाम करीब पांच बजे भी जन्माष्टमी की झांकी सजाने के लिए वह मंदिर पर साज सज्जा कर ही रहे थे तभी अचानक वह करंट की चपेट आ गए । सी एच सी अधीक्षक डाक्टर एस पी सिंह ने बताया कि नाजुक हालत में उन्हे सी एच सी लाया गया था कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।