BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है मीना मंच

– डलमऊ क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुकरपुर में मीना मंच की गोष्ठी

रायबरेली : प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण उनके जीवन कौशल विकास उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सशक्त एवं जागरूक बनाने के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग में बालिकाओं की सशक्तिकरण के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पूरे जनपद के सभी विद्यालयों में बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए मिला मंच का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार को मीना मंच कक्ष मे बालिकाओं द्वारा अपने मंच पर खुलकर बातचीत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन एवं समस्याओं पर चर्चा की जाती है, जिसका निदान विद्यालय की सुगमकर्ताओ द्वारा दूर किया जाता है।
शनिवार को डलमऊ क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुकरपुर में मीना मंच की गतिशीलता एवं क्रियाशीलता पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एआरपी मधु सिंह ने कहा कि आज प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से बालिकाएं एवं महिलाएं अपने आप को सशक्त एवं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। विद्यालयों में बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए मीना मंच काफी प्रभावशाली साबित हुआ है। जनपद से बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन प्रभारी मीना मंच एसएस पाण्डेय द्वारा विद्यालय में बच्चों को मीना मंच से जोड़ते हुए मीना का परिचय, मीना के कौशल, स्वच्छता सड़क सुरक्षा सशक्तिकरण हेल्पलाइन नंबर, जीवन कौशल विकास के मुद्दों पर चर्चा करते हुए विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका उषा पांडेय, सुगमकर्ता पारुल सिंह, आरती विश्वकर्मा, आरती श्रीवास्तव, अनुदेशक वीरेंद्र, अरुण आदि मौजूद रहे। अंत में बच्चों द्वारा बनाए गए कौशल विकास की सामग्री का प्रदर्शन किया गया, जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा की।