
दिलीप सिंह
रायबरेली। ए. गोल्डस्मिथ स्पोर्ट एकेडमी मटिहा में चल रहे ईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में चौथे दिन जीत के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। रायबरेली के नितिन और सुनील ने बहुत ही रोमांचक मैच में लखनऊ के अंकुर कपूर और आदित्य कपूर को 4-6, 6-3 और 10-7 से हराकर चैंपियन बन गए।
प्रतियोगिता में हितेंद्र पंवार हिमाचल प्रदेश ने रायबरेली के राजेश सिंह को फाइनल में 6-3, 6-4 से हराया। डबल्स 35 वर्ष की आयु में भारतीय टीम के सदस्य रहे गोविंद मौर्य और अभिषेक ने रायबरेली के हशमत अली और मनीष कुल्हाड़ी राजस्थान को 6-4 ,6-4 से फाइनल मैच हराया। वहीं महिला डबल्स के मैच में अमिता मौर्या और विमुक्ति सिंह ने श्वेता वर्मा और मोनिका सिंह को 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 45 वर्ष की आयु के सेमीफाइनल मैच में अमित तिलक और ऋषि शर्मा ने कुलदीप सिंह और डीसी सुयाल को 6-2, 6-1 से हराया। 50 वर्ष में डॉ राजीव अग्रवाल लखनऊ और हितेंद्र पंवार हिमाचल प्रदेश ने संजय वर्मा रायबरेली, आनंदजीत गोरखपुर को 6-1, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

मुख्य अतिथि न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के एमडी डा. शशिकांत शर्मा, राइजिंग चाइल्ड स्कूल के एमडी अरविंद श्रीवास्तव और राकेश चांदनानी ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया। मो. अयाज ने बताया कि विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी
शहर के व्यस्ततम चौराहे पिटती रही युवती