रायबरेली। शुक्रवार को खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सहन की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ एक पक्ष की ओर से धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने पीड़िता के शिकायती पत्र के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सेमरी निवासी जयश्री पत्नी राजेश ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी अशोक कुमार, नीरज कुमार,बुद्धू,भोंदू , रामदेवी , पूजा, बदाला, मनीषा आदि सभी लोग शुक्रवार को उसकी सहन की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मार पीट कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना उसने पीआर वी पुलिस को दी।
पीआरवी पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज करते हुए अभद्रता करना शुरू कर दिया। थाने की पुलिस के साथ भी सभी लोगों ने अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सेमरी में सहन की जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस के साथ अभद्रता की जानकारी मिली है । पीड़िता के शिकायती पत्र के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी