

जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने भारतीय राजनीति को वैकल्पिक विचार दिया, जिसको भाजपा ही नहीं अन्य दलों ने भी स्वीकार किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को देश ही नहीं विश्व ने भी स्वीकार किया है। उनका सपना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर जब तक लालिमा नहीं आयेगी तब तक देश खुशहाल नहीं होगा। इसके बाद जिलाध्यक्ष कान्हा गौशाला में गौमाता की पूजा की। फल और गुड़ भी खिलाया। सलोन विधायक अशोक कोरी, शिवेंद्र सिंह, भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य किरण सिंह अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, राजीव अग्रवाल, राजकुमार सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र गौतम, सौरभ गुप्ता, प्रखर चौरसिया आदि मौजूद रहे।

उधर पुलिस लाइन सेक्टर में पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश सहयोजक जिला मंत्री विजय सिंह, सेक्टर प्रभारी नगर भूपेंद्र श्रीवास्तव ने पंडित जी की फोटो पर माल्यार्पण किया। सुरेंद्र सिंह दाढ़ी, जिला मंत्री विजय सिंह ने विचार व्यक्त किए। भूपेश मिश्रा, सुमित त्रिपाठी, केआर सिंह, दुर्गेश आदि मौजूद रहे
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद