BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रोहतक में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

– मां-बेट के शव घर और पिता-पुत्र के शव पटरी पर मिले

लखनऊ। हरियाणा के रोहतक में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने सनसनी फैल गई है। मामले में मां-बेटी का शव घर में मिला है। वहीं, पिता-पुत्र के शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। रोहतक के सलारा मोहल्ले में एक ही परिवार के चार लोगों की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मां-बेटी के शव घर के अंदर मिले, जबकि पिता व पुत्र के शव कन्हेली के पास रेल की पटरी पर मिले हैं। चारों के आत्महत्या या हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। जीआरपी व पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं। बताते हैं कि दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि सलारा मोहल्ला निवासी संदीप गुरुग्राम की कार ऑटो कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को वह घर आया हुआ था। पता चला कि संदीप व उसके बेटे 3 साल के भवेश का शव कन्हेली फ्लाईओवर के पास रेल की लाइन पर मिला। बताया जा रहा है कि दोनों पिता बेटे को साथ लेकर मालगाड़ी के आगे कूद गया। जबकि महिला रीना व उसकी बेटी का शव घर के अंदर मिला है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल कर रहे हैं। हत्या के बाद आत्महत्या की संभावना से इंकार नहीं कर सकते।