BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

प्रतापगढ़ में युवती को अगवा करने की कोशिश, छात्रा से छेड़छाड़

– पीड़िताओं की सूचना पर पुलिस ने आरोपितों को किया चिन्हित, दो पर केस दर्ज

लखनऊ : प्रतापगढ़ में युवती को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने और आसपास के लोगों के आने से सभी भागने में कामयाब हो गए। वहीं दूसरी घटना में में शोहदों ने मंगरौरा में पढ़ने जा रही छात्रा का मोबाइल छीनकर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो छात्रा भिड़ गई।

कोहड़ौर की एक युवती गुरुवार शाम करीब छह बजे पैदल जा रही थी। सोनावां गांव के पास हाईवे पर कार अचानक उसके पास रुक गई। दबंगों ने उसे जबरन कार में खींचने का प्रयास किया तो युवती ने विरोध किया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उक्त दबंग भाग निकले। जागरुक युवती ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। इधर कालेज जा रही इंटर की छात्रा का मोबाइल छीनकर दो शोहदों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगरौरा पुलिस चौकी के पास एक गांव की छात्रा नौ नवंबर को पढ़ने जा रही थी। उसी समय दो शोहदों ने रास्ते में रोकर छात्रा का मोबाइल लेकर डायल कर छात्रा का नंबर ले लिया। विरोध करने पर हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे। ग्रामीणों को आते देख दोनों मोबाइल फेंककर भाग निकले थे। शोहदों में पिता की हत्या की धमकी दी। छात्रा ने आप बीती घर वालों को बताई।इसके बाद कंधई थाने जाकर पुलिस को जानकारी दी। मामले में अस्थरा गांव निवासी गोलू सिंह उर्फ अर्जुन व विनीत सिंह पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।