BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

गोंडा में मोक्ष दिलाने के नाम पर ज्योतिष ने कर्नल की बेटी से हड़पे 58 लाख

– पीड़िता की बहन ने इटियाथोक थाने में ज्योतिष के खिलाफ दर्ज कराई एफआइआर, कई और लोगाें के संलिप्त होने की आशंका

लखनऊ : आज भले ही हम चांद पर पहुंच गए हो, लेकिन तंत्रमंत्र के जाल में अभी भी लोग फंसे हुए है। गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के ही नहीं बल्कि पढ़े-लिखे भी इससे नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। गोंडा के इटियाथोक थाने का सामने आया है। यहां पर ज्योतिष ने गुरु मां बनाने और मोक्ष दिलाने के नाम पर कर्नल की बेटी से 58 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़िता पंजाब की रहने वाली थी। इतना ही नहीं इस दौरान ज्योतिष के जाल में इस तरह वह महिला फंस गई कि भीख तक मांगनी पड़ी। बाद में वह पैसा भी अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। महिला की मौत के बाद खुलासा हुआ तो परिवारजन भौचक्के रह गए। महिला की मौत के बाद छोटी बहन ने इस मामले का खुलासा करते हुए इटियाथोक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब हो कि उक्त महिला व शिकायत करने वाली महिला दोनों सगी बहने हैं और उसके पिता सेना में कर्नल थे। माता पिता की मौत के बाद महिला ने विवाह नहीं किया था और उक्त जालसाज के झांसे में आकर पैसा और जिंदगी दोनों गंवा दी।
जिले के इटियाथोक इलाके में एक तथाकथित ज्योतिषी की करतूत सुनकर तंत्रमंत्र व ज्योतिष के दुरुपयोग का वीभत्स चेहरा सामने आया है। बताया जाता है कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के कठौवा गांव निवासी पंकज तिवारी गोंडा और अयोध्या में ज्योतिष का तथाकथित संस्थान चलाता है। इटियाथोक थाने में दी गई तहरीर में महिला की बहन आभा आनंद गांधीनगर गुजरात ने आरोप लगाया है कि वह दो बहने हैं। उसकी बड़ी बहन जालंधर पंजाब में रहती थी। वह 62 वर्ष की थी और विवाह नहीं किया था। उसने बताया कि उसकी शादी गुजरात में हो गई। आभा का आरोप है कि पंडित पंकज तिवारी नामक व्यक्ति ने उनकी बड़ी बहन को तंत्रमंत्र और ज्योतिष का झांसा देकर उसे गुमराह करता रहा। बड़ी बहन के खाते से करीब 40 लाख रुपए अपने विभिन्न खाते में ट्रांसफर करवा लिए। उसने यह राज किसी से बताने से मना भी किया था। इसलिए बहन ने उससे भी कोई राज नहीं बताया। बहन आभा आनंद ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। वह अपने परिवार के साथ गुजरात में रहती है। उनकी बहन पंजाब प्रांत के जालंधर में रहती थी। उसकी उम्र 62 वर्ष थी और अविवाहित थी। आरोप लगाया है कि वह अपनी बड़ी बहन के पास 5 दिसंबर 2022 व फरवरी 2023 के बीच कई बार गई। पिता आर्मी में कर्नल थे। माता पिता की मौत के बाद वह घर पर अकेले रह रही थी। उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इसका कारण जानना चाहा तो उसने कुछ भी नहीं बताया। बहन को गुजरात के गांधीनगर साथ में चलने को कहा तो वह चलने को तैयार नहीं हुई। 16 अप्रैल 2023 को उसने अंतिम बार फोन किया और कहा कि तबियत बहुत खराब है। कुछ खा पी नहीं रही है और हजम नहीं हो रहा है। उसके बाद रोने लगी। उसे डाक्टर को दिखाने की सलाह दी। डाक्टर को दिखाया तो वह कुछ ठीक हो गई। उसके दूसरे दिन नौकर ने फोन कर बताया कि उसकी तबियत बहुत खराब है। 17 अप्रैल को वह अस्पताल में भर्ती हुई और दो बजे उसकी मौत हो गई। नौकर ने फोन कर बताया कि बहन की मौत हो गई है। 18 अप्रैल को घर पहुंच करअंतिम संस्कार कराया। घर की सफाई के दौरान उसे 200 से अधिक बैंक की जमा पर्चियां मिलीं। जिसमें बड़ी बहन ने समस्त धनराशि पंडित पंकज तिवारी के विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराई गई थी।
पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा गया है कि ज्योतिषार्चाय का संस्थान एक गोंडा व दूसरा अयोध्या में चलता है। पंडित पकंज तिवारी ने धोखे से बहन को गुरु मां बनाने और मोक्ष की ओर ले जाने का झूठा वादा कर समस्त धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। इसके कारण बहन की मौत हो गई। मृत्यु के बाद भी पंडित ने बहन के पास फोन किया था। हद तो तब हो गई जब ज्योतिषाचार्य ने कहा कि अब तुम पूरे दिन भिक्षा मांगों और जितना पैसा इकट्ठा हो उसके खाते में भेज दिया करो। अब मोक्ष के करीब पहुंच गए हैं। उसकी छोटी बहन ने बताया कि उसने यह भी किया और 100 रुपए भिक्षा मांग कर भी दिए। मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस धंधे में कितने लोग संलिप्त है, इसको लेकर पुलिस की पड़ताल के बाद ही पता चलेगा। हालांकि इटियाथोक के थाना प्रभारी संतोष कुमार सरोज का कहना है कि एफआइआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।