BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

हेलोवीन डे पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रायबरेली : विबग्योर पब्लिक स्कूल शक्ति नगर में मंगलवार को ‘ हेलोवीन डे’ मनाया गया। इसमें कक्षा पीजी, एलजी और यूकेजी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन कक्षाओं के बच्चों ने डरावना रूप बनाकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक मुदित वर्मा और प्रधानाचार्य रामपाल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास कराना विद्यालय की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रम में बच्चों में उत्सूकता रहती है।

इस दौरान पीजी कक्षा के प्रकल्भ, आस्वी, अनुष्का, विराज और अभिराज, एलजी के सात्विक, स्वास्तिक, सिद्धार्थ, आद्या और यूकेजी के छात्र शाश्वत, श्रेयांश, आराध्य, अवनी, अर्फिया, अर्शिया, प्राची, आयुष्मान ने सबसे ज्यादा डरावने भूत का रूप बनाकर विभिन्न श्रेणियां में पुरस्कार जीते। विद्यालय प्रभारी जितेन्द्र पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुरभि, अनीता, दीक्षा, रेनू, मोना, सना, विदिशा, शिवांगिनी आदि मौजूद रहे।

 

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

विबग्योर पब्लिक स्कूल शक्ति नगर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई प्रबंध निदेशक मुदित वर्मा , प्रधानाचार्य रामपाल वर्मा विद्यालय प्रभारी जितेन्द्र पांडेय ने पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया प्रबंधक मुदित वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की सरदार पटेल का पूरा नाम वल्लभभाई झावेरभाई पटेल था परंतु ये सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे ,यह भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री थे इनका जन्म नाडियाड में 1875 में हुआ और मृत्यु मुंबई में 1950 में हुई इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा l