BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

स्कूल से नाम काटने से आहत इंटर के छात्र ने की आत्महत्या

– आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल, प्रधानाचार्य की पिटाई

 

प्रयागराज। फीस नहीं जमा करने पर शिक्षक द्वारा कक्षा में फटकार लगाने और बाद में स्कूल से नाम काट देने से आहत इंटर के छात्र ने बंद कमरे में फंदा बनाकर गले में डालकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। इसके बाद परिवारजनों के साथ आक्रोशित लोग विद्यालय पहुंच गए, जहां पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं प्रधानाचार्य की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने मामले में शिक्षक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला मुहल्ला निवासी यथार्थ केसरी (21)  पुत्र त्रिलोकी केसरी एंग्लो बंगारी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में इंटरमीडिएट का छात्र है। शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ स्कूल गया था। बच्चे को स्कूल में छोड़कर मां अपने आफिस चली गई। आरोप है वह यथार्थ की करीब छह माह की फीस नही जमा नही है। फीस न जमा होने पर महिला क्लास टीचर ने यथार्थ को काफी फटकारा और स्कूल से नाम काट दिया। इससे क्षुब्ध होकर यथार्थ घर पहुंचा। घर में छोटा भाई सिद्धार्थ मौजूद था। उसने छोटे भाई को समोसा लाने के लिए बाजार भेज दिया। भाई समोसा लेकर लौटा तो यथार्थ का शव फंदे से लटक रहा था।

भाई को फन्दे पर लटकता देख उसका कलेज़ा मुंह में आ गया। वह जोर से चीखा। शोर और पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित हो गये। पुलिस को शव को कब्जे में लेने से रोकने लगे। पुलिस से जमकर धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान लोगो ने आक्रोश में आकर पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ दी। वही कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस छात्र की मौत की सूचना पाकर छात्र के घर पहुंचे। प्रधानाचार्य को देखते ही परिजनों और मुहल्ले वालों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रधानाचार्य की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके भी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने किसी तरह से प्रिंसिपल को भीड़ से बाहर निकाला। आक्रोशित भीड़ प्रिंसिपल को थाने तक पीटती रही। वही बच्चे के के इस् आत्मघाती कदम उठाने के बाद
परिवार में कोहराम मच गया। मामले में परिजनों ने कालेज के प्रधानाचार्य और शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है।