BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

हिम्मत हो तो राहुल और प्रियंका उन्नाव से लड़े चुनाव

– उन्नाव सांसद साक्षी महराज ने राहुल और प्रियंका को दी चेतावनी
लखनऊ: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। कहा कि चाहे प्रियंका हों या राहुल गांधी जिसमें लकनऊ: हिम्मत हो वो मुझसे उन्नाव में आकर चुनाव लड़ ले। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। सांसद ने कहा कि हमने कापी बहुत अच्छी लिखी है सुलेख में उत्तर लिखा है हर प्रश्न का उत्तर बखूबी दिया है। हमें विश्वास है कि उन्नाव की जनता उत्तर पुस्तिका जांच कर 99 प्रतिशत मार्क मुझे ही देगी।उन्नाव सांसद साक्षी महाराज वैसे ही अपने विवादित बयानों व बड़बोलेपन से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। शनिवार को भी उन्नाव के शुक्लागंज पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने पूरी कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस के बड़े से बड़े दिग्गज नेताओं के साथ प्रियंका व राहुल गांधी को उन्नाव में आकर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे डाली। राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर 500 वर्ष की लड़ाई का परिणाम है। इसके लिये हमने छाती पर गोलियां खाई हैं और आंदोलन झेले है। इन हाथों से सैकड़ों लाशें सरयू से निकाली हैं। हमने प्रदेश के मुख्यमंत्री के दम्भ को देखा है। हमने राम मंदिर बनाने के लिए क्या-क्या नहीं किया। हमारी तीन-तीन सरकारें कुर्बान हो गईं। आज अगर इसका श्रेय जनता भारतीय जनता पार्टी को देना चाहती है तो जरूर मिलना चाहिए। कहा कि इस समय विपक्ष के पास सिर्फ एक नारा है मोदी हटाओ, लेकिन किसे लाओ आज तक नाम नहीं बता सके। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विश्वास सब का प्रयास पर विश्वास रखती है आने वाली 2024 मोदी की परीक्षा में देश की जनता उनके साथ होगी।