BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

सरकारी विद्यालयों में मदद को आगे आए अरविंद आर. पांडेय

उमस भरी गर्मी से नहीं जूझेंगे नौनिहाल, चार विद्यालयों में दिए 31 पंखे
रायबरेली : सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। शिक्षा की राह में कोई बाधा ना आए कुछ इसी मंशा से शिवपती देवी शिवदर्शन पांडेय सेवा समिति संस्थापक अखिलेश राम विशा पांडेय और अध्यक्ष शिप्रा आगे आए हैं। समिति की ओर से चार विद्यालयों में 31 पंखे देकर गर्मी की समस्या को दूर किया। वहीं बच्चों के चेहरे भी खिल गए।
विकास खण्ड छतोह क्षेत्र में शुक्रवार को शिवपती देवी शिवदर्शन पाण्डेय सेवा समिति की अध्यक्ष शिप्रा ए. पाण्डेय व संस्थापक अखिलेश रामविशाल पाण्डेय ने क्षेत्र के चार विद्यालयो में उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए 31 पंखा दिए। साथ ही विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को कॉपी और पेन भी वितरित किया। सबसे पहले क्षेत्र के पूरे तिलक मजरे बभनपुर पहुंची समिति की अध्यक्ष शिप्रा ए. पाण्डेय ने विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्य को सम्मानित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कॉपी-पेन व चॉकलेट का वितरण किया। साथ ही विद्यालय को आठ पंखे दिए।  इसके बाद शिव सत्य नारायण प्राथमिक स्कूल पूरे दरियाव मजरे बभनपुर में 10 पंखा और सभी शिक्षको को सम्मानित करते हुए छात्र-छात्राओ को कॉपी व पेन दिया। मुनिराज शिक्षण संस्थान बभनपुर में भी पांच पंखा व छात्र-छात्राओं को कॉपी पेन दिए। इसके बाद एनएम जीनियस पब्लिक स्कूल बभनपुर में सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए आठ पंखे दिए। यहां भी छात्र-छात्राओं को कॉपी व पेन वितरित किए। इससे छात्र-छात्राओं के चेहरे ख़ुशी से खिल गए। इस मौके पर रामविशाल पाण्डेय, सत्रोहन पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य राकेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य राकेश सिंह, प्रधानाचार्य अनुराग द्विवेदी, जीतेन्द्र कौशल, रामसुख यादव, अर्जुन लाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।