BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

जादू भारत की अनुपम सांस्कृतिक विरास संरक्षण की जरूरत :जादूगर सिकंदर

रायबरेली के लोग पहली बार देखेंगे डायनाशोर और तिलिस्मी दुनिया के शहंशाह हैरतअंगेज जादू

 

Report by Shashank Singh Rathore 

रायबरेली। अपने जादुई कारनामों से दुनिया के लाखो लोगो को चकित और आनंदित कर चुके तिलिस्मी दुनिया के बादशाह सुपर स्टार जादूगर सिकंदर नये नये जादुई करतब लेकर रायबरेली आ गए है और शहर के फिरोज गांधी कॉलेज ऑडिटोरियम मे उनके कार्यक्रम 3 नवम्बर की शाम से शुरू होने जा रहा है। शो का उद्घाटन सादर विधायक अदिति सिंह और एमएलसी अवनीश सिंह करेंगे।

शो के संयोजक प्रदीपानंद महाराज, प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव, और पीआरओ मदन भारती ने बताया जादूगर सिकंदर की पूरी टीम रायबरेली आ गई है और शो की तैयारी तीव्र गति से शुरू हो गया है। हॉल को सजा कर जादू महल का रूप देने के साथ साथ करा दिया गया है। 50 से ज्यादा महिला पुरुष कलाकारों सहयोगियों की टीम के साथ विश्व की चुनिंदा जादुई प्रस्तुति यहां होना है। अनेक ऐसे जादुई करतब शो में शामिल किए गए हैं, जो आज तक यहा किसी जादूगर ने नहीं दिखाए। उन्होंने आगे कहा कि जादू हमारे देश की प्राचीनतम कला है जिसे आज संरक्षण की जरूरत है।

अब तक अनेक अवार्ड्स और पुरस्कारों से सम्मानित वैसवारा क्षेत्र निवासी जादूगर सिकंदर ने बताया कि जादू एक कला है और तंत्र मंत्र भूत प्रेत से इसका दूर दूर तक कोई नाता नहीं है। .लोगों को अंधविश्वास से बचाना उनके जादुई मिशन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने बताया कि उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि नए नए करतब प्रस्तुत कर दर्शको का स्वस्थ मनोरंजन किया जाए और इस बार अनेको नए करतब उनके जादुई शो के आकर्षण होंगे जैसे -डायनासोर से जादूगर की लड़ाई , सलीम अनारकली का जादुई प्रहसन, लड़की को टुकड़ों मे काट कर जोड़ना, लड़की को हवा मे उड़ाना, जिंदा लड़की के शरीर को दो टुकड़ा कर देना, दर्शक लडकी को शीशे की दीवार से पार कर देना, मेन्टालिज्म के अनेक करतब जो अब से पहले इस शहर मे कोई दूसरा जादूगर नही दिखा पाया।. जादूगर सिकंदर के जादुई पिटारे मे सारे करतब ही नए नए है और खुद जादूगर सिकन्दर कई बर्षों के बाद इतना भव्य मनमोहक कार्यक्रम लेकर आए हैं तो संपूर्ण शो ही नयापन से भरपूर मिलेगा दर्शकों को शो मे उच्च स्तरीय हास्य और नृत्य का भी खूबसूरत मिश्रण सभी की अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए शामिल किया गया है। शो के दौरान कई सामाजिक संदेश दिए जाते हैं जैसे नशा से बचे, बेटी बचाओ बेटी पढाओ आदि शामिल है। उन्होने बताया कि यहा रोज़ाना 2 शो 3:30 बजे और शाम 6:30बजे से होगा। रविवार को 3 शो 1 बजे, 3:30 बजे और शाम 6:30 बज़े से शुरू होंगे। इसके अलावा स्कूल के बच्चों के लिए भी स्पेशल शो प्रदर्शित होंगे। हर शो दो घंटे का होगा जिसमें रहस्य रोमांच और हास्य से भरे दर्जनों तरह के कारनामे शामिल होंगे। एडवान्स टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से ही हॉल पर शुरू हो जाया करेगा ताकि लोगों को असुविधा न हो। ऑनलाइन टिकट के लिए www.jadugarsikandar.com पर जा सकते हैं।