BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

सदर विधायक के प्रयास से बदलेगी दो सड़को की तस्वीर

परशदेपुर और महराजगंज सड़क पर खर्च होंगे 28.49 करोड़

शशांक सिंह राठौर

रायबरेली। शहर में प्रवेश करने वाले दो प्रमुख सड़क मार्गों की तस्वीर बदलने वाली है। सदर विधायक के प्रयास से 28.49 करोड़ से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य को शासन से मंजूरी मिल गई है। वैसे तो रायबरेली की सदर विधानसभा से भाजपा के विधायक अदिति सिंह ने लोक निर्माण विभाग से रायबरेली को कई सौगातें दिलवाई है। इन सौग़ातों के तहत बताया जाए तो रायबरेली में कुल मिलाकर 28.49 करोड़ का बजट आवंटित कराया गया है जो रायबरेली शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए प्रयोग किया जाएगा।

शहर से जुड़े परशदेपुर और महराजगंज सड़क की दशा अब सुधरने वाली है। सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयास से सरकार की ओर से 28.49 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। साथ ही सात करोड़ 12 लाख 45 हजार रुपये भी अवमुक्त कर दिया गया है। इससे शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। साथ ही सदर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। लखनऊ मंडल के रायबरेली के दो मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों के लिए 28 करोड़ 49 लाख 81 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य सड़क निधि से सात करोड़ 12 लाख 45 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है।
परशदेपुर मार्ग चौड़ीकरण ओर सुदृढीकरण का कार्य में शहर से जुड़े 2.1 किमी में 10 करोड़ 54 लाख 93 हजार खर्च होना है। उपसचिव राजेश प्रताप सिंह द्वारा प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को जारी पत्र में अवमुक्त धनराशि दो करोड़ 63 लाख 73 हजार दिया गया है। इसी तरह हैदरगढ़-महराजगंज-रायबरेली मार्ग शहरी भाग  चार किमी के चौड़ीकरण में 17 करोड़ 94 लाख 88 हजार खर्च होंगे। इसके लिए चार करोड़ 48 लाख 72 हजार अवमुक्त किया गया है। इन मार्गों का चौड़ीकरण का कार्य कराया जाना है जिसको लेकर काफी समय से जद्दोजहद चल रही थी जिसके बाद सदर विधायक अदिति सिंह की अथक प्रयास के बाद इस बजट को आवंटित करवा लिया गया है और अब रायबरेली के लिए एक अच्छी उम्मीद की किरण नजर आएगी।