BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

विश्व कप जीतना है तो अमरनाथ और युवराज जैसा हो ऑलराउंडर

  • विश्व कप 2011 और 1983 के हीरो रहे ऑलराउंडर
  • अमरनाथ और युवराज जैसी झमता ऑलराउंडरों में नहीं
अजीत आगरकर की अगुवाई में क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की 15 सदस्यीय टीम का चयन कर दिया। टीम में वही चेहरे हैं जो पिछले दो साल से क्रिकेट के मैदान में खेल रहे हैं। स्क्वॉड में रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। बात करते हैं कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तो कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा पिछले तीन सालों से कोई ऐसी पारी नहीं खेल सके जिससे लगे कि विश्व कप में रोहिता बड़ा धमाका करेंगे। हार्दिक पंडया उपकप्तान हैं और ऑन एवरेज वह सही है लेकिन चमत्कार की उम्मीद कम है। श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह अभी चोट से उभर कर आए हैं। ऐसे में सवाल यह है कि इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए यह मेंटली फिट हैं। ऑलराउंडर की बात की जाए तो रवींद्र जडेजा पर ही पूरा बोझ होगा। याद हो जब भारत ने 1983 और 2011 विश्व कम जीता था तो टीम में मोहिंदर अमरनाथ और युवराज सिंह जैसे धुंरधर ऑलराउंडर थे जिन्होंने जरूरत के समय ऐसा प्रदर्शन किया था कि दुनिया हतप्रभ रह गई थी। वहीं इस टीम में एक भी ऐसा ऑलराउंडर नहीं है जो वह काम कर सके जो अमरनाथ और युवराज ने किया था। गेंदबाजी की बात की जाए तो सिराज और शमी पर ही भार होगा। उसमें शमी पर मुख्य दबाव होगा। जबकि 2011 के विश्वकप में जहीर खान ने अपनी गेंदबाजी से टीमों को चौंका दिया था। जहीर खान ने 2011 के विश्व कप में 22 विकेट लिए थे और उस विकेट लिए थे जब टीम फंसी हुई थी। बेंगलुरू में इंग्लैंड के खिलाफ रोचक मुकाबले में भारत एक समय हार की कगार पर थी लेकिन जहीर ने विकेट लेकर पासा पलट दिया था। बल्लेबाजी में भी टीम की स्थिति अनिश्चितता से भरी है। सूर्यकुमार टी-20 में तो धमाकेदार बल्लेबाजी करते रहे हैं लेकिन एक दिवसीय में उनकी लय अभी नहीं दिखती है। शुभमन गिल का प्रदर्श‍न आईपीएल में तो बेहतर रहा लेकिन वन डे में वह छाप नहीं छोड़ सके हैं। जबकि 2011 के विश्व कप में वीरेंद्र सहवाग के रूप में भारत के पास तूफान था जो कभी भी किसी भी टीम के खिलाफ बल्ले से रन बटोर लेता था। ऐसे में जो टीम सलेक्ट की गई है वह विश्व कप में क्या करेगी यह बड़ा सवाल है।