
– नैनी में लगाई गई टीम, खुफिया टीम खंगाल रही सबूत
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान आतंकी रिजवान अशरफ को गिरफ्तार किया था, उसका कनेक्शन प्रयागराज के नैनी से निकलकर सामने आया है। एजेंसियां देर रात तक गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाने में लगी रहीं। फिलहाल जानकारी में पता चला है कि नैनी में रिजवान का घर है।
मो. रिजवान अशरफ का जन्म सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उसका अब्बा मोहम्मद नजीब अशरफ सऊदी अरब में शिपिंग कंपनी में क्लर्क था। मां शमा अशरफ एक गृहिणी है। रिजवान के चार भाई और दो बहन हैं। उसकी प्रारंभिक शिक्षा फतेहपुर शहर के नूरुल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल और जामिया तुल फलाह, आजमगढ़ में हुई थी।
2017 में गाजियाबाद, नोएडा के कालेज सेआइटी में बीटेक की पढ़ाई की। फिर प्रयागराज आया और निकाह कर लिया था।
रिजवान के बारे में यह जानकारी मिली है कि 2017 में उसने गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीटेक किया था। वह बाद मे प्रयागराज आया और यहां नैनी में था। मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी को इस बात की जानकारी नही है।
दो साल पहले करैली में मिला था कनेक्शन
दो साल पहले करेली में आईएसआईएस समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। उसमे पता चला था कि इस मॉड्यूल को तैयार करने में वासियाबाद के एक परिवार का हांथ था। जिसमे पांच लोग शामिल थे। इस मामले में सबसे पहले करेली के सी ब्लॉक निवासी जीशान कमर को गिरफ्तार किया गया था और उसके कुछ दिन बाद मास्टरमाइंड हुमैदुर्ररहमान को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया गया था। इससे पहले जीशान की निशानदेही पर एटीएस ने नैनी के डांडी स्थित पोल्ट्री फार्म में छिपाकर रखी गई आईईडी डिवाइस भी बरामद की थी। जांच में खुलासा हुआ था कि दुबई में बैठा ओसामा का पिता ओसैदुर्रहमान करेली में तैयार हो रहे इस मॉड्यूल के लिए आईएसआई के हैंडलर के तौर पर काम करता था। उसके इशारे पर ही हुमैदुर्रहमान व ओसामा मॉड्यूल तैयार करने में जुटे थे।
बम बनाने में एक्सपर्ट है आतंकी रिजवान
आतंकी मो. रिजवान आजमगढ़ के मूल निवासी है। मोहम्मद रिजवान अशरफ ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह लिक्विड बम बनाने का एक्सपर्ट है। कुछ साथियों के साथ बम बनाकर वह उसकी टेस्टिंग भी कर चुका था। प्रयागराज शहर में रहने वाले कुछ लोग उससे जुड़े थे। उन लोगों के रिजवान से कनेक्शन होने के साथ अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
आईएसआईएस का है सदस्य
पूछताछ में पता चला है कि रिजवान अशरफ आतंकी संगठन आइएसआइएस का सदस्य है। वह शाहनवाज आलम सहित आतंकी माड्यूल के शेष सदस्यों के तरह ही विदेश में मौजूद हैंडलर के संपर्क में था। रिजवान ने पाकिस्तानी हैंडलर के माध्यम से आईएसआईएस में कसम ली थी। वह शाहनवाज आलम और रिजवान के संपर्क में आया और फिर आतंकवादी घटनाओ को अंजाम देने की साजिश में शामिल हो गया था।
More Stories
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद
प्रतापगढ़ – कमरे में दंपत्ति समेत तीन का मिला शव