
– आईटीआई के कर्मचारी विकास केंद्र के हिन्दी कक्ष सभागार में हिंदी पखवाड़ा पर समापन और पुरस्कार वितरण समारोह
रायबरेली : आईटीआई के कर्मचारी विकास केंद्र के हिन्दी कक्ष सभागार में हिंदी पखवाड़ा पर समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख राजीव कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ. संतलाल, प्रबंधन मंडल के एएन सिंह, अधिकारी संघ अध्यक्ष किशोर कुमार, महामंत्री प्रभाकर मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। डा. संतलाल जी द्वारा संस्थान के सभी कार्यालयों को हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल देते हुए बताया गया कि हिन्दी व्यवहार के साथ ही आम जनमानस के बोलचाल की भाषा भी है। यह जितनी सरल है उतनी मजबूत भी है। यहीं एक भाषा हैं जैसा सुना जाता है, वही लिखा जाता है। हिन्दी भाषा में तरलता के साथ उदारता भी है। उन्होंने बताया कि आज विश्व के अनेको देश अपने व्यापार में हिन्दी भाषा को अपनाकर अपनी अर्थ व्यवस्था में सुधार किया है। हम सभी लोगों को भी अपने घर के वातावरण से आरंभ कर हिन्दी भाषा को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यही हमारी इस पखवाड़े की सार्थकता सिद्ध होगी। इकाई प्रमुख राजीव कुमार श्रीवास्तव ने इकाई में राजभाषा विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक संपन्न होने पर राजभाषा अधिकारी शिव कुमार सिंह की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और अधिक कार्यक्रमों को आयोजित किया जाने पर बल दिया। साथ ही समस्त टीम को इस सफल आयोजन पर बधाई भी दी। अधिकारी संघ अध्यक्ष किशोर कुमार और महामंत्री प्रभाकर मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी