BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

जगतपुर में दीपक, गौरा में हरिकेश को शिक्षक संघ की कमान

रायबरेली : उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ रायबरेली के छह शाखा संघों के निर्वाचन में विकास क्षेत्र खीरों में  मतदान द्वारा चुनाव शेष पांच विकास क्षेत्र डलमऊ, दीनशाह गौरा, जगतपुर, छतोह, राही में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। इसमें दीपक को जगतपुर, जबकि हरिकेश को गौरा ब्लाक की कमान मिली।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ रायबरेली के पांच शाखा संघों  डलमऊ, दीनशाह गौरा, जगतपुर, छतोह, राही में समस्त पदों पर चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। विकास क्षेत्र खीरों में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी होने के कारण वैलेट पेपर द्वारा चुनाव संपन्न  हुआ एवं शेष पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

 

 

डलमऊ विकास क्षेत्र में अध्यक्ष सियाराम सोनकर, मंत्री राजेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर यादव,  दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र में अध्यक्ष हरिकेश यादव, मंत्री शत्रुघ्न सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार त्रिपाठी, जगतपुर विकास क्षेत्र में अध्यक्ष दीपक कुमार, मंत्री महेश कश्यप, कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, छतोह विकास क्षेत्र में अध्यक्ष गिरजेश सिंह, मंत्री उमेश कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष गिरजा शंकर, राही विकास क्षेत्र में अध्यक्ष रमेश कुमार सोनकर, मंत्री अवधेश बहादुर यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार चुने गए। विकास क्षेत्र खीरों में अध्यक्ष पद पर  संजय सिंह एवं राकेश कुमार ने नामांकन किया। जिसमें वैलेट पेपर द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। कुल 64 के सापेक्ष 58 मत पड़े, जिसमें से संजय सिंह को 43 मत राकेश कुमार को 15 मत प्राप्त हुए संजय सिंह को अधिक मत प्राप्त होने पर उन्हें अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। शेष पदों पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें मंत्री सन्दीप कुमार शुक्ल कोषाध्यक्ष उदयभान यादव बने।
जनपद स्तर से चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी क्रमशः डलमऊ में उपेंद्रनाथ बाजपेई, पन्नालाल, दीनशाह गौरा में संजीव कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार तिवारी, जगतपुर विकास क्षेत्र में गयामणि पाल, कुसुम चंद, विकास क्षेत्र छतोह में साधना शर्मा, रघुराज प्रसाद, राही  विकास क्षेत्र में डॉक्टर शांति अकेला, सुरेश सिंह, खीरों विकास क्षेत्र में उत्तम सोनी, देवदत्त यादव रहे। डलमऊ विकास क्षेत्र का चुनाव उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रभूषण गंज,  गौरा का उच्च प्राथमिक विद्यालय दीन शाह गौरा, जगतपुर का उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर, छतोह का उच्च प्राथमिक विद्यालय‌ छतोह, राही का ब्लॉक संसाधन केंद्र, खीरों का उच्च प्राथमिक विद्यालय दुकनहा में संपन्न हुआ।