BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

केन तीन मैच के लिए बाहर, अंगूठे में फ्रैक्चर

नई दिल्ली: लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले केन विलियमसन के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है और वह के विश्व कप में न्यूजीलैंड के अगले तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिनमें भारत के खिलाफ होने वाला मैच भी शामिल है। विलियमसन शुक्रवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान रन लेते समय चोटिल हो गए थे।
मार्च में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान घुटना चोटिल होने के बाद विलियमसन का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। वह 78 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। लेकिन लगता है कि भाग्य विलियमसन का साथ नहीं दे रहा है क्योंकि वह 18 अक्टूबर को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के अलावा 22 अक्टूबर को भारत के खिलाफ धर्मशाला और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 अक्टूबर को पुणे में होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। अगर वह अंगूठे की चोट से उबर जाते हैं तो नवंबर में होने वाले लीग चरण के अंतिम तीन मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।