
– अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन कर भाव विह्वल हुईं कंगना, निर्माणाधीन राम मंदिर की तस्वीरें भी खींची
अयोध्या: भगवान राम की शरण में पहुंची फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मोदी जी को धन्यवाद दिया। मंदिर निर्माण की प्रगति को देखने के बाद कंगना रनौत काफी खुश नज़र आईं।उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मैं धन्यवाद देती हूं।मोदी सरकार के प्रयास से मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। कहा कि आज भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए आई। अपनी आने वाली फिल्म तेजस जो की वायु सेना पर आधारित है उसमें राम मन्दिर का भी महत्वपूर्ण स्थान है। कहा अपनी फिल्म की सफलता के लिए भगवान राम से आशीर्वाद मांगा है।

अपनी नई फिल्म तेजस की सफलता के लिए भगवान राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंची। गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे राम जन्मभूमि परिसर के वीआईपी गेट नंबर 11 से मंदिर के अंदर दाखिल हुई। जहां पर उन्होंने भगवान राम लला का दर्शन और पूजन किया। दर्शन पूजन करने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने निर्माणाधीन भगवान राम के मंदिर को भी देखा और तस्वीरें खींची। राम लला का दर्शन करते समय पुजारी ने कंगना रनौत का रामनामा भेंट कर स्वागत किया। करीब 10 मिनट तक कंगना रनौत भगवान रामलला को निहारती रही। इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुई। मीडिया से बात करने के बाद उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष भी किया। कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज मैं अयोध्या आई हूं।भगवान का भव्य राम मंदिर बन रहा है जो की ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से ईसाई समुदाय के लिए वेटिकन सिटी बेहद पवित्र है उसी प्रकार से अयोध्या का भी विकास हो रहा है और अयोध्या पूरे विश्व के लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगी। आज राम मंदिर और महाराज दशरथ जी का महल सीता रसोई सभी मंदिरों का सौंदरीकरण हो रहा है।उन्होंने कहा कि यह सभी प्रमाण है कि भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी